BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 1:59 pm
KHABAR : रतलाम की फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, आंखों में जलन के साथ लोगों को होने लगी घबराहट सूचना मिलती है एसपी कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया. जिससे श्रमिकों व क्षेत्र में उपस्थित लोगों का जी मिचलाने लगा, आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने लगी. इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 


गैस के प्रभाव में आने से दो मजदूरों और फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना लगते ही मौके पर कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी पहुंच गए. जिस फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ है. उसका नाम केमिकल लेबोरेटरिज है। 


फैक्ट्री में फेरिक सल्फेड रसायन बनाया जाता है. जानकारी के सामने आई है कि शनिवार शाम को अचानक फैक्ट्री में एक सिलेंडर से क्लोरिन गैस का रिसाव होने लगा. कुछ ही देर में गैस आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और आसापस की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों व वहां उपस्थित लोगों को घबराहट होने के साथ ही उल्टी होने लगी. साथ ही लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। 


इससे श्रमिक व लोग गैस के प्रभाव में आने से इधर-उधर भागने लगे. जिससे फैक्ट्रियों में श्रमिकों को छुट्टी देकर काम बंद करा दिया गया. गैस हवा तेज होने से आसपास के दो से ढाई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी. कलेक्टर मिशा सिंह ने मीडियाकर्मियों से बताया कि पुराना गैस सिलेंडर था, जिससे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। 


सूचना मिलने पर टीम पहुंची व गैस रिसाव को ब्लॉक किया. एसडीईआरएफ की टीम बुलाई गई है. पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी लगी हुई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE