खरगोन। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन रविवार, 7 दिसंबर 2025 को कलेक्टर सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर शकुंतला सोलंकी डावर सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन से हुई। इसके बाद अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज लगाया और सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
संयुक्त कलेक्टर शकुन्तला सोलंकी ने सभी को झंडा दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों से उनके हाल-चाल पूछे। इस अवसर पर जिला संयोजक (खरगोनदृबड़वानी) कैप्टन सुरेश सिंह चौहान, पूर्व सैनिक समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, वीर नारी संतोषी बघेल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सैनिक परिवार मौजूद रहे।