नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना सिंगोली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी जमनालाल पिता सोहनलाल, जाति धाकड़, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम महुपुरा पुरण, थाना सिंगोली, जिला नीमच (म.प्र.) के विरुद्ध PIT NDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे केंद्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया है।
थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक भुरालाल भांभर ने बताया कि आरोपी जमनालाल धाकड़ लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड एवं लगातार जारी अवैध गतिविधियों को देखते हुए PIT NDPS के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
आपराधिक रिकॉर्ड (मादक पदार्थ तस्करी एवं अन्य अपराध)
क्र. थाना अपराध क्रमांक धारा जप्त मादक पदार्थ / विवरण
01 थाना सिंगोली, नीमच (म.प्र.) 73/2017 8/15 (बी), 29 NDPS 280 किग्रा डोडाचूरा
02 केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा (राज.) 05/2020 8/18 (सी), 29 NDPS 5820 किग्रा डोडाचूरा/पाउडर
03 थाना माण्डलगढ़, भीलवाड़ा (राज.) 264/2023 8/15, 29 NDPS 657.69 किग्रा डोडाचूरा
04 थाना सिंगोली, नीमच (म.प्र.) 81/2025 8/15, 29 NDPS 75 किग्रा डोडाचूरा
05 थाना बेगूं, चित्तौड़गढ़ (राज.) 55/2019 341, 323, 34 भादवि --
06 थाना रतनगढ़, नीमच 101/2019 279, 427 भादवि --
07 थाना सिंगोली, नीमच (म.प्र.) 37/2023 411, 472, 473 भादवि --
PIT NDPS के तहत कार्रवाई
स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (PIT NDPS) के अंतर्गत आरोपी पर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी, नीमच के माध्यम से आयुक्त, उज्जैन संभाग को भेजा गया।
आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा 05 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के पालन में आरोपी जमनालाल धाकड़ को 1 वर्ष की अवधि हेतु केंद्रीय कारागृह इंदौर में निरुद्ध किया गया।
आरोपी वर्तमान में थाना सिंगोली के अपराध क्रमांक 81/2025, धारा 8/15, 29 NDPS एक्ट में उपजेल जावद में बंद था, जहाँ से उसे केंद्रीय कारागृह इंदौर स्थानांतरित किया गया।
पुलिस का बयान
जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी और आदतन अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई जिले में निरंतर जारी रहेगी।