मंदसौर। जिले के शामगढ़ में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तनाव का माहौल लगातार चौथे दिन भी बना रहा। इसी बीच शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई झड़प व हंगामे के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन लोगों- आफताब, साहिल और जाहिद को पैदल ले जाने का वीडियो सामने आया, जिसे सोशल मीडिया पर “जुलूस” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
इसी दौरान पीछे-पीछे चल रहे सर्व समाज के लोगों ने जय श्रीराम और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके कारण माहौल और भी चर्चाओं में बना रहा। पुलिस प्रशासन ने इस पर स्पष्ट किया है कि इन तीनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है, क्योंकि वे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का कोई जुलूस नहीं निकाला गया।