BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 3:43 pm
KHABAR : उज्जैन में राज्य स्तरीय युवा उत्सव अब जनवरी में, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की मेजबानी, सीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में 8 से 10 दिसंबर तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय युवा उत्सव अब अगले वर्ष 8 से 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसके चलते तारीख बदलने का निर्णय लिया गया है।


विश्वविद्यालय को लगभग पांच वर्ष बाद राज्य स्तरीय युवा उत्सव की मेजबानी मिली है। इस जिम्मेदारी के बाद से ही तैयारियां प्रारंभ हो गई थीं। आयोजन के लिए पहले 8, 9 और 10 दिसंबर की तिथियां तय की गई थीं।


22 विधाओं में मुकाबले
तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित करीब 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतिभागी 22 सांस्कृतिक व साहित्यिक विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही तैयारी का दौर जारी है।


आयोजन के लिए भेजा पत्र
कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि युवा उत्सव अब 8 से 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को औपचारिक रूप से पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, इसलिए आयोजन को दिसंबर की बजाय जनवरी में शिफ्ट किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE