निवाड़ी। मध्य प्रदेश की ‘अयोध्या’ के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी के साथ राम राजा सरकार के दर्शन किए। इस दौरान राम राजा लोक में चल रहे फेस 1 और 2 के कार्यों का निरीक्षण किया और फोटो भी खिंचवाई।
इंजीनियर-अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
पत्नी सहित ओरछा पहुचें मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मौजूद इंजीनियर और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्नी सपना जैन के साथ प्रमुख राम राजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर और पुरातत्व धरोहरों के सामने फोटो भी खिंचवाई।