शाजापुर। ग्राम खरदोनकला के सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर में एक नेत्र शिविर का भावपूर्ण आयोजन हुआ। यह शिविर स्वर्गीय कालूराम पाटीदार और स्वर्गीय शांति बाई पाटीदार की स्मृति में था, जहां डॉक्टर सेवा सदन भोपाल के विशेषज्ञों ने कई लोगों के जॉन के होम ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए।
इस पवित्र अवसर पर जनपद सदस्य पुष्पा विष्णु पाटीदार, सरपंच वंदना कमलेश पाटीदार, लोकेंद्र कुंभकार, अध्यापक नरेश जमालिया और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं यह सेवा कार्य समाज को रोशनी देगा।