BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 10:25 am
KHABAR : इंडस मेगा फूड्स कंपनी का रसायनयुक्त गंदा पानी बना लोगो के लिए मुसीबत, ग्रामीण किसान एवं पशुपालक चिंतित, सात माता कुण्ड का पानी हो रहा दूषित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के औद्योगिक क्षेत्र नीमरानी स्थित इंडस मेगा फूड्स कंपनी द्वारा रसायनयुक्त पानी छोड़े जाने की शिकायत ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई। जिसको लेकर प्रदूषण विभाग के उपयंत्री अंकित बघेल मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।


शिकायतकर्ता अंकित पाटीदार ने बताया कि इंडस मेगा कंपनी द्वारा रसायन वाला गंदा पानी कंपनी के बाहर छोड़ा जा रहा है जो कि तालाब में जाता है और वहां से नाले के माध्यम से सात माता मंदिर पानवा होते हुए नर्मदा नदी में जाकर मिल रहा हे जिससे नर्मदा मैया का जल भी दूषित हो रहा हे और जमीनें भी खराब हो रही है। पाटीदार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कंपनी प्रबंधन को गंदा पानी बाहर ना छोड़ने के लिए कई बार मना किया लेकिन कंपनी प्रबंधन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।


सात माता मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक मेवाड़े ने बताया कि इंडस मेगा कंपनी के द्वारा छोड़ा गया रसायनयुक्त पानी नाले के माध्यम से क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक एवं पवित्र कुंड सात माता मंदिर में आता हे जहां सैकड़ों लोग स्नान के लिए आते है। लोग अपनी बीमारियों के इलाज के लिए पवित्र कुंड सात माता मंदिर आते हे लेकिन केमिकल जैसे पानी की वजह से दाद खाज, खुजली जैसी समस्याएं बढ़ रही है। इससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। 


आपको बता दे कि ग्राम पानवा का सात माता मंदिर क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक एवं पवित्र आस्था कुंड हे जहां प्रतिदिन सैकड़ों एवं प्रति मंगलवार हजारों लोग अपनी बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए कुंड में स्नान के लिए आते है। वही किसान एवं पशुपालक भी दूषित जल की वजह से परेशान है। पशु दूषित पानी पीने को मजबूर है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो क्षेत्रीय जमीनो की उपजाऊ क्षमता खत्म हो जाएगी और लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे। वही संबंधित कंपनी द्वारा अनुपयोगी मटेरियल को कंपनी के बाहर प्लास्टिक थैलियों में भरकर फेंका जा रहा हे जिसे पशु खाने का प्रयास करते हे ओर प्लास्टिक पन्नियो सहित मटेरियल को निगल जाते हे जिससे उनकी मौत होना संभव है।


प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौके पर आए और पंचनामा बनाया। लेकिन पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से बचते हुए नजर आए। वही कम्पनी के प्रबंधन अधिकारी सरस साहनी ने पत्रकारों से बात करने से इंकार कर दिया। अब देखना यह हे के प्रदूषण विभाग इस मामले, कोई कार्यवाही,करता,हे या फिर पहले की तरह महज औपचारिकता निभा कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE