BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 10:38 am
KHABAR : द्वादश ज्योतिर्लिंगों सहित भारत दर्शन झांकी आकर्षण का केंद्र, मुख्य वक्ता अमृता भावसार का संदेश, “नारी सृजन, संरक्षण और परिवर्तन, तीनों की धुरी है, पढे़ खबर 

Share On:-

कालापीपल। विद्या भारती के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी में आयोजित “सप्त शक्ति संगम” मातृशक्ति के सम्मान, भारतीय संस्कारों और नारी के दिव्य स्वरूप को समर्पित अद्वितीय आयोजन बनकर उभरा। मां सरस्वती एवं भारत माता पूजन से प्रारंभ यह कार्यक्रम श्रद्धा, शक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के अद्भुत संगम में परिवर्तित हो गया। विद्यालय परिसर मातृत्व की ऊर्जा, परंपरा के प्रति आस्था और राष्ट्रभक्ति की सुगंध से सुवासित दिखा। इस आयोजन में 700 से अधिक मातृशक्ति की उपस्थिति ने वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण व गरिमामयी बना दिया।


मुख्य वक्ता अमृता भावसार ने नारी के सात अंतर्निहित दिव्य गुणों-कीर्ति, श्री, वाक्, मेधा, स्मृति, धृति और क्षमा-का गहन विवेचन करते हुए बताया कि नारी स्वयं में सृजन, संरक्षण और परिवर्तन का पूर्ण स्वरूप है। उन्होंने कहा- “नारी नदी की तरह है३ जीवन के हर मोड़ पर रास्ता बनाकर आगे बढ़ने की सामर्थ्य उसी में निहित है।” उन्होंने रामचरितमानस को भारतीय कुटुंब व्यवस्था का आदर्श मार्गदर्शक बताते हुए आश्रम व्यवस्था, जीवन के पाँच परिवर्तन तथा भाषा, भोजन, भूषा, भजन और भ्रमण जैसे कुटुंब प्रबोधन के आयामों को प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया। उनका संबोधन मातृशक्ति को आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना से भरने वाला रहा।


विशेष अतिथि संध्या यादव ने पर्यावरण संवर्धन में माताओं की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख किया, वहीं अध्यक्षता अनीता राजपूत (पार्षद, वार्ड 5) ने नारी को समाज का संस्कार-स्तंभ बताते हुए सप्तशक्ति संगम जैसे आयोजनों को परिवार एवं समाज की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बताया।


कार्यक्रम में नारी शक्तियों की अद्वितीय प्रदर्शनी, द्वादश ज्योतिर्लिंगों सहित भव्य भारत दर्शन झांकी, बालिकाओं की सरस्वती वंदना, मातृशक्ति को समर्पित गीतों पर नृत्य और वीरांगनाओं पर आधारित सशक्त प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। माताओं के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने सहभागिता को और संजीव बना दिया।


पूर्व सैनिकों की धर्मपत्नियों का सम्मान तथा कुटुंब प्रबोधन की दृष्टि से चुनिंदा माताओं का विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का अत्यंत भावपूर्ण क्षण रहा।


कार्यक्रम का संयोजन पुष्पा सिकरवार ने, अतिथि परिचय गुणवंती पाटीदार ने तथा प्रस्तावना दीपा सेन द्वारा प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथियों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल सिंह परमार, व्यवस्थापक गोवर्धन पाटीदार, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह हाडा, प्राचार्य प्रवीण देशपांडे, एटीएल प्रभारी सुभाष काले और अंग्रेजी माध्यम प्रभारी राजेंद्र देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के अंत में संकल्प अमृता भावसार ने व्यक्त किया। संचालन कीर्ति नारोलिया ने किया एवं आभार पुष्पा सिकरवार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE