पोलायकलां। ग्राम हन्नु खेडी में गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है ग्राम में स्थित मां अंबाजी के मंदिर मे माता रानी की ज्योत खड़ी करके गरबा महोत्सव के साथ रामलीला व वीर अभिमन्यू सवांद पर कालकारो द्वारा आर्कषक प्रस्तुति दी गई वही पर गरबा महोत्सव में गरबा के मधुर भजन गाकर माता रानी के आराधना की गई जिसका समापन शानिवार को हो गया माता रानी की ज्योत लाकर सभी भक्तो के द्वारा भजन कीर्तन कर माता रानी की आराधना कि गई वही पर रामलीला के पात्रो के माध्यम से भगवान राम के प्रसंगो का व्याख्यान करते हुए उनके द्वारा की गई लीलाओं का वाचन किया गया साथ ही अभिमन्यु की वीराता पर प्रकाश डालाते हुए जिस प्रकार से चक्रव्यूह मे अंदर जाने की कला तो माता के गर्भ मे प्राप्त कर ली थी परंतु उसके बाहर निकालने के लिए नही याद था इसलिए उन्हे वीरगति प्राप्त हुईं मनुष्य को हमेशा सभी कलाओं मे परिपूर्ण होना चाहिए ताकि समय आने पर वहा हर परिस्थिति का सामना कर सके इसीलिए सभी परिस्थितियों में समय का सामना करना चाहिए प्राचीन काल में जब आवा गगन के साधन नही थे तब भी कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए बहुत दूरी पैदल चलकर एक गाव से दूसरे गाव ग्रामीण जाते थे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अनुशरण करते थे लेकिन आज के इस डिजिटल युग में युवा पीढ़ी को भी संस्कारों का अनुशरण कर हमारी सनातन संस्कृति को बढ़ावा देता चाहिए गरबा के दौरान भक्तो ने सुंदर-सुंदर मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए माता रानी की पूजा आराधना मनोकामना पूरी होने की कामना की गई माता रानी के दरबार में सभी भक्तजनों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया।