नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बघाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर तीन वर्ष से फरार धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी 6 स्थायी वारंटों के वारंटी ओमप्रकाश पिता ज्ञानीराम अग्रवाल निवासी पुणा, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में निरीक्षक राधेश्याम दांगी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश सोलंकी, प्रधान आरक्षक मनोज ओझा, प्रधान आरक्षक कैलाश चौधरी, आरक्षक अनिल प्रजापति का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।