उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बाबरी मस्जिद डहाने के उपलक्ष पर सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा तराना में महा आरती ढोल धमाके आतिशबाजी के साथ मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता को माल्यार्पण एवं प्रभु श्री राम को तिलक लगाकर दीप प्रज्वल करके कार्यक्रम की शुरुआत की आरती पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिर सभी कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से मुंह मीठा कर बधाई दी। उसी के साथ कर सेवक कृष्णपाल तोमर के पोते सूर्यपाल का जन्मदिन भी धूमधाम सभी कार्यकर्ताओं ने मनाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री संतोष पाटीदार तहसील अध्यक्ष बहादुर पटेल महामंत्री गुलाब सिंह मंत्री नरेंद्र नायक उपाध्यक्ष मोकम सिंह चांदना राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पवार नगर अध्यक्ष रोहित चांदन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।