छतरपुर। जिला के खजुराहो में कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है सीएम मोहन यादव राजगढ़ पैलेस में ठहरे हुए थे उन्हें काफिले के साथ बमीठा रोड से खजुराहो पहुंचना था उससे पहले खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। नेशनल हाईवे पर बैठे किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी, बमीठा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर किसानों ने सोसायटी में खाद की कमी को बताया कारण, बमीठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नेशनल हाईवे पर हालात बने तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात लगभग एक घंटे की समझाइश। किसानों को राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया ने समझाकार खुलवाया जाम प्रसाशनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ यूरिया खाद वितरण व्यवस्था मे लगे।