मंदसौर। पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक आम नागरिक की महत्वपूर्ण सहायता की। जानकारी के अनुसार सद्दाम नामक व्यक्ति नई बाइक खरीदने जा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से रुपए सड़क पर गिर गए और उसे इसका पता नहीं चला।
इसी बीच गश्त के दौरान पुलिस के दो जवान कोमल वर्मा एवं रामेश्वर कुमावत वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर बिखरे हुए रुपए देखकर उन्होंने तुरंत उन्हें इकट्ठा किया और मामला वायडी नगर थाने तक पहुंचाया।
थाने में जमा कराई गई राशि के बाद वायडी नगर पुलिस ने सद्दाम से संपर्क कर उसे थाने बुलाया तथा संपूर्ण राशि सुरक्षित रूप से वापस सौंप दी। पुलिस की इस मानवीय पहल की शहर में सराहना की जा रही है।