रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जावरा ज़िला रतलाम चयनित नवांकुर सस्था चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर जावरा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपलाई द्वारा में जल संरक्षण अभियान के अंर्तगत 153 बोरी का बंधान बनाया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने कहा कि जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान से कूप आदि रिचार्ज होते हे,पशुओं एवं पक्षियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध होता है एवं खेतों के लिए भी यह उपयोगी है इस प्रकार के कार्य से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति महत्व की भावना का जागृत होता है।
चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शिवेंद्र माथुर पार्षद ने कहा कि “गांव का विकास जल संरक्षण से ही संभव है। यह बंधान आने वाले समय में पूरे गांव के लिए बड़ा सहायक सिद्ध होगा।” इस कार्य में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष महेश गोवरिया, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सुमेर सिंह सोलंकी, दिग्विजय सिंह सोलंकी, सहायक सचिव नारायण ठन्ना, गोपाल प्रजापत गणपत प्रजापत, दशरथ राठौड़, मुकेश मेहता, प्रभुलाल बोडाना, हरीश परमार, भोम सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुमित शर्मा, समिति सचिव महेश मेहता, बबलू मेहता सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी दी। जल संरक्षण की इस सामूहिक पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताया।