BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 4:09 pm
KHABAR : खाद की किल्लत से परेशान किसानों का हल्ला बोल, हाइवे पर लगाया जाम, अचानक बैठे किसानों के कारण स्थिति तनावपूर्ण, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर बमीठा थाना क्षेत्र में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने आज नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र की सोसायटी में खाद समय पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे पर अचानक बैठे किसानों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बमीठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लगभग एक घंटे की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से शांत रहने की अपील की और समस्या के समाधान का भरोसा दिया।


इसी बीच राजनगर विधायक भी मौके पर पहुंचे और किसानों से सीधी बातचीत की। ध्यान देने वाली बात यह है कि खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी खजुराहो पहुंच चुके हैं। ऐसे समय में हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE