BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 4:22 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं व कार्याे की प्रगति की समीक्षा, बोले- जिले में 290 जल संरचनाओं पर बोरी बंधान का कार्य पूर्ण, अधिकारियों को दिए सभी स्‍टाप डेमों पर तीन दिन में कड़ी शटर्स लगाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्याे की प्रगति की मासिक समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, सभी जनपद सीईओ, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सभी सहायक यंत्री, उपयंत्री व जि.प.नीमच के परियोजना अधिकारी व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने बहते पानी को रोकने के लिए जल संरचनाओं पर निर्मित किए गये बोरी बंधान कार्याे की सराहना की। उन्‍होने निर्देश दिए, कि सभी स्‍टाप डेमों पर भी तीन दिवस में कड़ी शटर्स लगा दिए जाए। कडी शटर्स स्‍टापडेम के दोनो ओर लगाए जिससे, कि पानी का रिसाव ना हो। साथ ही शेष बोरी बंधान के कार्य भी तेजी से पूर्ण करवाएं।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्‍वच्‍छता शनिवार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सप्‍ताह में प्रति शनिवार को किए जा रहे स्‍वच्‍छता कार्याे की सराहना करते हुए कहा, कि स्‍वच्‍छता शनिवार अभियान निरंतर जारी रखे और पंचायत ग्रामों में मुख्‍य सड़कों के दोनो ओर साफ-सफाई करवाने पर विशेष ध्‍यान दिया जाए। कलेक्‍टर ने कहा, कि स्‍वच्‍छता शनिवार अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वालों को आगामी 26 जनवरी पर सम्‍मानित किया जावेगा।

कलेक्‍टर ने एक बगिया मां के नाम के तहत 600 बगिया निर्माण कार्याे की समीक्षा की। उन्‍होने कहा, कि इस योजना के तहत पौधारोपण की सुरक्षा के लिए वायर फेसिंग के कार्य करवाया जाए और संबंधित हितग्राहियों को राशि का भुगतान की तत्‍परतापूर्वक किया जाए। कलेक्‍टर ने म.न.रे.गा.के कार्याे, जल गंगा संधर्वन अभियान के तहत करवाए गये कार्याे का लंबित भुगतान भी अविलंब सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अमृत सरोवरों, खेत तालाबोंऔर डग वेल के कार्याे को प्राथमिकता से पूरा कर, देयकों का एम.आई.एस.करवाकर भुगतान कर, सीसी जारी करवाने के निर्देश भी जनपद सीईओ और संबंधित उपयंत्रीयों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE