BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 4:25 pm
KHABAR : मोरवन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ सम्पन्न, समाज में हमारी संस्कृति, संस्कार व भारतीय परंपरा को जीवंत रखना, पढे़ आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती मालवा प्रांत द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सप्तशक्ति श्री - वाक् - स्मृति - मेधा - धृति - क्षमा - कीर्ति को जागृत कर समाज में हमारी संस्कृति, संस्कार व भारतीय परंपरा को जीवंत रखना। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता हेमलता धाकड़ (ग्राम भारती प्रांतीय समिति सदस्य व ग्राम भारती जिला समिति अध्यक्ष, नीमच) मुख्य अतिथि वक्ता सुधा महावर दीदी (राष्ट्र सेविका समिति मंदसौर विभाग कार्यवाहीका, महिला समन्वय मंदसौर विभाग संयोजिका) अध्यक्षता -किरण जैन (प्राचार्य,शासकीय हाई स्कूल मोरवन ) विशेष अतिथि जूही जैन दीदी (प्रधानचार्य  सरस्वती सीबीएसई नीमच) कैलाश कुंवर दीदी मंचासीन रहे। साथ ही अतिथि डॉक्टर वैभवी किहारे दीदी, रश्मि माहवर दीदी भी उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता सुधा महावर दीदी द्वारा भारत के विकास में नारियों का योगदान को उदाहरण द्वारा बड़े ही सरल तरीके से समझाया गया। 


मुख्य वक्ता हेमलता दीदी द्वारा कुटुंब प्रबोधन विषय को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। संयुक्त परिवार की विशेषताओं पर विशेष जोर दिया गया। किरण जैन दीदी ने पर्यावरण के संबंध में नारी शक्ति को जागृत किया। पर्यावरण को कैसे स्वच्छ बनाने में हमारा क्या योगदान हो सकते हैं इस पर प्रकाश डाला। मंचासीन अतिथियों द्वारा सुशीला देवी सहलोद का सम्मान बड़े संयुक्त परिवार के लिए व बाली बाई किर का सम्मान इकलौते पुत्र को देश सेवा के लिए (बीएसएफ) समर्पित करने हेतु किया। कार्यक्रम प्रभारी उषा नागदा दीदी द्वारा मातृशक्ति से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। विजेता 10 मातृशक्ति को पुरस्कृत किया गया। नीमच सीबीएसई प्रधानाचार्य जूही जैन द्वारा सभी उपस्थित नारी शक्ति को संकल्प कराया गया। अतिथि परिचय दीपिका शर्मा एवं स्वागत ललिता खिंदावत, मीना लक्षकार, मयूरी सेन ने किया। कार्यक्रम मे प्रस्तावना संतोष किर दीदी, संचालन श्रेया सोनी, ज्योति शर्मा ने एवं आभार उषा नागदा दीदी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE