BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 5:29 pm
KHABAR : इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य पहुँचे देवास, शहर ने किया भावनाओं से भरा भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने खिलाड़ियों के साहस, संघर्ष और प्रतिभा को किया सलाम, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बने इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की खुशी सोमवार को देवास में भी देखने को मिली। सात देशों को मात देकर भारत को विश्व कप दिलाने वाली इस अद्भुत टीम के सदस्य आज देवास पहुँचे, जहाँ उनका स्वागत बेहद गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में किया गया।


अभिनव टाकीज के सामने जैसे ही टीम के खिलाड़ियों का आगमन हुआ, पूरा क्षेत्र तालियों, पुष्पवर्षा और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। मानो देवास ने अपने सपूतों और देश के इन वीर खिलाड़ियों का दिल खोलकर स्वागत किया हो। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने खिलाड़ियों के साहस, संघर्ष और प्रतिभा को सलाम किया।


खिलाड़ियों को यहाँ से रैली के रूप में दृष्टिहीन कन्या केंद्र, आनंद नगर ले जाया गया। रैली में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ और युवाकृसड़क के दोनों ओर खड़े होकर फूल बरसा रहे थे। कई लोग रैली के साथ पैदल चलते हुए खिलाड़ियों को बधाई देते नज़र आए। यह स्वागत किसी त्योहार से कम नहीं लगा।


दृष्टिहीन कन्या केंद्र की कार्यकारिणी और बालिकाओं ने इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया। केंद्र की छात्राओं ने तिलक और पुष्पमालाओं से खिलाड़ियों का सम्मान किया। बच्चियों की मुस्कान और खिलाड़ियों की आँखों में दिखी चमक ने इस पल को यादगार बना दिया।


खिलाड़ियों ने देवासवासियों के प्रेम और सम्मान को हाथ जोड़कर स्वीकार किया और कहा कि उनके लिए यह प्यार किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं।


आज देवास ने एक बार फिर साबित किया कि यह शहर प्रतिभा ही नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और जज़्बे की जीत को दिल से सम्मान देना जानता है। विश्व विजेता ब्लाइंड क्रिकेट टीम का यह भावनात्मक और ऐतिहासिक स्वागतकृशहर हमेशा याद रखेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE