चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत फलवा में मेघवाल समाज द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं पूर्व विधायक उदयलाल आंजना का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह समाज की कृतज्ञता का प्रतीक रहा, जिसके अंतर्गत उनके विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से मेघवाल समाज की सराय का निर्माण पूर्ण हुआ था।
नव-निर्मित सराय परिसर में उत्साहपूर्ण आयोजन, फलवा ग्राम स्थित मेघवाल समाज की नव-निर्मित सराय परिसर में आयोजित इस समारोह में समाज के सैकड़ों सदस्य, ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व मंत्री आंजना के पहुंचने पर समाजजनों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले मेघवाल सराय सामुदायिक भवन में मंचासिन संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आत्मीय श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्हें नमन करते हुए उनका स्मरण किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत फलवा प्रशासक एवं सरपंच भोपराज टांक ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, प्रदीप मदानिया, ग्राम पंचायत फलवा की उपसरपंच श्रीमती रेखा आमेटा, रतनलाल गाडरी, सुरेश सालवी, कालूराम भील एवं प्रमोद आमेटा, देवकिशन अहीर, दिलीप अहीर, एवं शिवलाल अहीर इत्यादि मंचासीन रहे।
अतिथियों का पारंपरिक स्वागत साफा, पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा “समाज की ओर से दिया गया यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता रहा हूं। फलवा ग्राम में सराय निर्माण समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, और यह देखकर हर्ष होता है कि अब यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह समारोहों और सामुदायिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। मैं भविष्य में भी क्षेत्र की प्रगति और समाज के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
समाजजनों ने आंजना के विकास कार्यों की सराहना की
वक्ताओं ने कहा कि उदयलाल आंजना ने अपने कार्यकाल में जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अनेक विकास कार्य करवाए। मेघवाल समाज की सराय उनका एक महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे समाज को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्राप्त हुई है। समाजजन ने कहा कि आंजना का जनकल्याण केंद्रित दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायक रहा है।
सराय सामुदायिक भवन की चाबियां समाजजनों को सुपुर्द
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आंजना ने मेघवाल समाज के गणमान्यजनों को सराय भवन की चाबियां सौंपी। सरपंच भोपराज टांक ने सराय परिसर में ट्यूबवेल, कमरा निर्माण, किचन, एवं बरामदा निर्माण करवाने की घोषणा भी की।
फलवा, मालियाखेड़ी, धनोरा, पालड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बंशीलाल, हीरालाल, रतनलाल, गंगाराम, कन्हैयालाल, भेरूलाल, लाला राम, मदनलाल, रमेश, गोवर्धन, डालचंद, पप्पू, सुरेशचंद्र, घीसालाल, नंदलाल, राजेंद्र, सुरेश, अखिलेश, पूरणमल, लोकेश, सोहन, दिनेश, रोशन, दीपक, अशोक, धर्मराज, निलेश, हितेश, कन्हैयालाल, नंदकिशोर, गिरधारीलाल, ओंकारलाल, गणपत, गोपाल, राजू, प्रभुलाल, मुकेश, रोहित, लालचंद, राहुल, तथा मालियाखेड़ी से देव किशन,लक्ष्मण, रामचंद्र, रामलाल, भेरूलाल, गौतम, नरूलाल, सुरेश, हरिराम, रमेश भील, नारायण लाल भील, देवीलाल मेघवाल, पप्पू भील, एवं समर्थ रैगर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार व्यक्त शंभुलाल द्वारा किया गया।