BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 6:07 pm
KHABAR : पंचायत उप निर्वाचन 2025 का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, जिले में कुल 6 पंचायतों में रिक्‍त पदों पर होना है निर्वाचन, तारापुर व बराड़ा में सरपंच पद के लिए होंगे उप चुनाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र.राज्‍य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025(उत्‍तरार्द्ध) का उप निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिले में ग्राम पंचायत बराड़ा व तारापुर में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन होना है। साथ ही ग्राम पंचायत मोरवन के वार्ड क्रमांक 5 व 20 में पंच, तुम्‍बा के वार्ड क्रमांक 20 में पंच, सरवानिया मसानी के वार्ड नम्‍बर 17 में वार्ड पंच एवं ग्राम पंचायत धाकड़खेड़ी के वार्ड क्रमांक 2 में पंच के पद के लिए उप चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी के साथ संबंधित पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील हो गई है।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा पंचायत उप निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत तारापुर, बराड़ा में सरपंच पद के उप चुनाव एवं मोरवन, तुम्‍बा एवं सरवानिया मसानी में रिक्‍त वार्ड पंच के उपचुनाव के लिए तहसीलदार जावद नवीन गर्ग को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार कमलेश डुडवेको सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्‍त किया गया है। ग्राम पंचायत धाकड़खेडी में वार्ड पंच के उपचुनाव के लिए तहसीलदार मुकेश निगम को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार रूप सिह राजपूत को सहायक रिटर्निंग आफीसर बनाया गया है।

उप निर्वाचन की सूचना 8 दिसम्‍बर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नाम निर्देशन पत्र अंतिम तिथि 15 दिसम्‍बर 2025 को प्रातरू 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्‍त किए जावेंगे। प्राप्‍त नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 दिसम्‍बर को की जावेगी। अभ्‍यर्थियों द्वारा नाम वापसी 18 दिसम्‍बर 2025 को अपरान्‍ह तीन बजे तक हो सकेगी। आवश्‍यक होने पर मतदान 29 दिसम्‍बर 2025 को होगा और 31 दिसम्‍बर को प्रातरू 9 बजे मतगणना की जाकर परिणाम घोषित किए जावेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE