BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 6:28 pm
BIG REPORT : एसपी अंकित जायसवाल ने ली अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- लंबित प्रकरण शीघ्र निपटाएं, रात्रि गश्त बढ़ाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने 8 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था बेहतर रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

एसपी जायसवाल ने कहा कि लंबित अपराध, मर्ग और चालानों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आमजन से सतत जनसंवाद करें और उनकी समस्याओं का समयसीमा में समाधान करें।

उन्होंने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, आदतन अपराधियों पर जिला बदर व रासुका की कार्यवाही, मादक पदार्थ तस्करों पर SAFEMA व PIT-NDPS के प्रस्ताव तैयार करने तथा गंभीर अपराधों को अनावश्यक लंबित न रखने पर जोर दिया।

महिला संबंधी अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें समय पर निपटाने, धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल लगाने, वाहन चेकिंग के दौरान जनता से सद्व्यवहार सुनिश्चित करने व थानों में आने वाले फरियादियों के साथ शिष्टाचार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने, संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाने, जुआ–सट्टा और अवैध शराब पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा एनडीपीएस प्रकरणों में पारदर्शिता बरतते हुए हर कार्रवाई की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी, डीएसपी महिला सुरक्षा निकिता सिंह, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE