नीमच। हिंगोरिया फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे के बाद डीआरएम अश्विनी कुमार नीमच पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
डीआरएम अश्विनी कुमार ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह हादसा ट्रैक ब्लॉक के दौरान हुआ, जब ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद था। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह घटना हुई और इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होगी और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।