BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 7:01 pm
KHABAR : वर्तमान में 12673 मैट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्‍ध, कलेक्टर ने कहा- नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक, खाद की नहीं है कोई कमी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्‍त मात्रा में विभिन्‍न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है।

जिले में 8 दिसम्‍बर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 673 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। इससे यूरिया 5333 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.1361 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.749 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1818 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3410 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्‍ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्‍त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्‍दी ही लगने वाली है। सडक मार्ग से कोटा से भी यूरिया की आपूर्ति जिले में निरंतर हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

रबी में 43749 मिट्रीक टन उर्वरक का विक्रय-
जिले में इस रबी सीजन में 8 दिसम्‍बर तक कुल 43749.029 मिट्रीक टन उर्वरक विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 25090 मिट्रीक टन, डीएपी 4838 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.1030 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.4032 एवं एस.एस.पी.8757 मिट्रीक टन उर्वरक विक्रय किया जा चुका है।

जिले में गत वर्ष 8 दिसम्‍बर तक कुल 52210 मिट्रीक टन उर्वरक की आपूर्ति की गई थी। इसमें यूरिया 27641मिट्रीक टन, डी.ए.पी.3972 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी. 11261 मिट्रीक टन उर्वरक की पूर्ति की गई थी। जबकि इस वर्ष एक अक्‍टूबर से 8 दिसम्‍बर 2025 तक कुल 56422 मिट्रीक टन उर्वरक जिलो को प्राप्‍त हो चुका है। इसमें यूरिया 30423 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.6199 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.1779 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.5850 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.12167 मिट्रीक टन उर्वरक नीमच जिले में प्राप्‍त हो चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE