BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 7:38 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-रथ को प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, दिसम्बर माह की इस तारीख को लगेगी नेशनल लोक अदालत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को माननीय अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ के रूप में तैयार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त वाहनों के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाकर नेशनल लोक अदालत के होने वाले लाभ के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर सिंह निगवाल एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री आर.सी. जैन, कार्यपालन यंत्री दीपक बांदिल, विद्युत वितरण कंपनी की विधि अधिकारी नेहा सोमपुरा व अधिवक्ता संदीप भार्गव, अमित कटलाना एवं अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE