BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2025, 7:41 pm
KHABAR : साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, अपर कलेक्टर ने दिए संबंधित विभाग को नवीन आधार केंद्र के लिए शीघ्र एनओसी जारी करने के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत नवीन निर्मित आधार केंद्रों के लिए संबंधित विभागों को तत्काल एनओसी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनओसी जारी होने के पश्चात आधार केंद्र संचालक का कार्य होगा। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी आधार केंद्र शासकीय कार्यालयों में ही संचालित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में भूमिहीन व्यक्तियों का तत्काल सर्वे किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की जाए। इस संबंध में सभी एसडीएम एवं सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने सीएम मॉनिट एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भूमि आवंटन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल अवगत कराने के लिए कहा गया। सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत संकुल स्तर के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग, डीपीसी एवं खेल विभाग को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE