BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 10:36 am
NEWS : अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा चुनाव 2026, पदाधिकारियों के नामांकन हुए अंतिम, 12 दिसंबर को संभावित मतदान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा के चुनाव वर्ष 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सोमाणी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी महावीर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र निर्धारित दिवस पर प्रस्तुत किए गए, जिनकी जांच की प्रक्रिया विधिवत पूर्ण की गई। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।


निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रणजीतसिंह राणावत एवं ज्ञानचन्द धाकड़ ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद हेतु राजेश कुमार सोलंकी, शम्भूलाल तेली तथा सोनू नायक (सोनिया) ने दावेदारी प्रस्तुत की है।

 

सचिव पद के लिए दशरथ कुमावत एवं शुभम छाजेड़ ने नामांकन भरा। सहसचिव पद हेतु शुभम छाजेड़ एवं चन्द्रपालसिंह शक्तावत ने नामांकन दिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुशलराज डूंगरवाल एवं मुकेश कुमार खटीक ने दावेदारी की है। पुस्तकालय प्रभारी के पद हेतु ईश्वरलाल धाकड़ ने नामांकन प्रस्तुत किया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है। नामांकन वापसी के पश्चात ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद शेष प्रत्याशी अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) सार्वजनिक करेंगे।


यदि किसी भी पद पर निर्वाचन की आवश्यकता बनी रहती है तो मतदान 12 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी तथा परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE