नीमच। जिले के जावद तहसील के ग्राम लापिया की आदिवासी महिला सीताबाई भील ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रामदयाल गुर्जर और जीतमल गुर्जर ने उसकी पैतृक कृषि भूमि सर्वे नं. 62 और 63 पर जबरन बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है। सीता का कहना है कि दबंगों द्वारा उन्हें और उनकी सहखातेदार बहनों को खेत में जाने नहीं दिया जा रहा, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सीताबाई ने बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा शिकायत की गई थी और 02 सितंबर को दिया गया आवेदन तहसीलदार जावद को भेजा गया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि उसकी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई कर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।