BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 1:41 pm
KHABAR : सरकारी विभाग की लापरवाही, सीमा गुर्जर अपने छोटे से 3 साल के बच्चे के साथ बीते कई महीनों से सरकारी दफ़्तरों के काट रही चक्कर, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सरकारी विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। ग्राम ग्वाल देविया की रहने वाली सीमा गुर्जर अपने छोटे से 3 साल के बच्चे के साथ बीते कई महीनों से सरकारी दफ़्तरों के चक्कर काट रही हैं। उनके पति प्रहलाद गुर्जर की मौत 27 जनवरी  को सड़क दुर्घटना में हुई थी, लेकिन समग्र पोर्टल पर उनकी मृत्यु का कारण “सामान्य मृत्यु” के रूप में दर्ज कर दिया गया।सरकारी चूक की वजह से परिवार संबल योजना की सहायता राशि से वंचित है। सीमा ने 26 मार्च को पंचायत में आवेदन दिया था। जिले की आईडी पर भी सुधार के लिए रिक्वेस्ट भेजी और यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। काग़ज़ों की गलत एंट्री ने एक विधवा और उसके मासूम बच्चे को सरकारी सहायता मिलने से रोक दिया है।एकमात्र सहारा छिनने के बाद आर्थिक संकट झेल रही सीमा ने कहा कि मेरे पति ही घर का एकमात्र सहारा थे। अब मदद के लिए सरकारी दफ़्तर तक दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सीमा के भाई ने कहा कि दुर्घटना का मामला स्पष्ट है, लेकिन फिर भी रिकॉर्ड सुधार में अनावश्यक देरी हो रही है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब परिवार को उसकी वैधानिक सहायता दिलाने में इतनी देरी क्यों?अब पीड़ित महिला ने जिलाधीश से गुहार लगाई है कि समग्र पोर्टल पर मृत्यु का कारण तुरंत सही करवाया जाए और संबल योजना की सहायता राशि शीघ्र दिलाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE