रतलाम। जिले के जावरा जनपद कि ग्राम पंचायत भीमाखेड़ी में ग्राम वासियों ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से लगातार हम ग्रामीणों के घरों में घुस रहा गंदा नालियों का पानी वह रोड़ पर एक्सीडेंट भी हो रहे हैं ग्राम वासियों ने जनप्रतिनिधियों का विरोध भी किया पर समस्या जस कि तस बनी हुई हैं ग्रामीणों द्वारा बताया कि लगातार अधिकारियों को शिकायत भी की जा रही है पर अब तक नहीं हुआ निराकरण आज मंगलवार को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी जावरा को शिकायत की अनुविभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा ग्रामीणों ने निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी दी।