गुना सामाजिक उत्थान मंच के निशुल्क कोचिंग सेंटर पर संस्था द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके पश्चात् संस्था द्वारा उपस्थित सभी डॉक्टरों का फूलमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिविर में राजीव ठाकुर द्वारा मरीजों को दवाइयाँ प्रदान की। शिविर में लगभग 50 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।