भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविधालय भगवानपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी के निर्देशन में ग्राम थरडपुरा में एक दिवसीय दिवा शिविर का आयोजन कर ग्रामवासियों को रासेयो स्वयं सेवकों ने सिकल सेल एनीमिया एवं नशा से दूर रहने का संदेश देते हुए नशा से होने वाले शारीरिक नुकसान से अवगत कराया एवं सिकल सेल एनीमिया बीमारी की जागरूकता से ही हम इसे जड़ से ख़त्म कर सकते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सेवक चौहान, सह प्रभारी डॉ दिनेश गाठे एवं स्वयं सेवकों में शरद नरगावे, प्रदीप सोलंकी, करण खोड़े, देवीसिंह सोलंकी, किशन सिसोदिया एवं सुखराम जाधव आदि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश गाठे के द्वारा दी गई।