BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 3:38 pm
NEWS : प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अन्तर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर राकेश रामपुरिया ने स्वागत किया।   

 
स्कूल के जन संपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के कैडेट्स ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता का विषय “पियर प्रेशर इज गुड फॉर स्टूडेंट्स पर्सनल ग्रोथ” रखा गया। प्रत्येक सदन से दो-दो कैडेट्स ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार रखें। इस प्रतियोगिता में प्रताप हाउस का कैडेट अमन आनंद प्रथम, हमीर हाउस का कैडेट रचित यादव द्वितीय एवं पद्मिनी हाउस की कैडेट किशोरी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता की प्रभारी अंग्रेजी की वरिष्ट अध्यापिका पूजा सिंह एवं दिव्या राव थी। निर्णायक का कार्य रसायन विज्ञान के वरिष्ट अध्यापक टोनी अब्राहम, अंग्रेजी के अध्यापक रावल राठौड़ एवं स्कूल काउंसलर प्रतिभा विश्नोई ने किया। संगणक का कार्य गणित के अध्यापक धर्मेन्द्र यादव ने किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE