BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 4:03 pm
KHABAR : पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा पूर्ण, कलेक्टर गर्ग ने पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने मध्य प्रदेश टूरिज्म के अधिकारियों के साथ पशुपतिनाथ लोक में किए जा रहे लोक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि पशुपतिनाथ लोक के समस्त लोक निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं एवं कार्य बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के समय मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर गर्ग ने बताया कि लोक निर्माण का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष निकासी, वॉशिंग, लाइटिंग एवं फाइनल चेकिंग का कार्य प्रगति पर है।


कलेक्टर गर्ग ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नीचे धरातल पर पानी के फ्लो को ध्यान में रखते हुए फर्श का कार्य किया जाए। पिलर निर्माण एवं व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया तथा लोक निर्माण में रंगों में किसी भी प्रकार का अंतर न रहे, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्थरों को अच्छे से जोड़ा जाए एवं स्ट्रक्चर को इस प्रकार तैयार किया जाए कि हवा एवं पानी का कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।


निरीक्षण के दौरान प्लांटेशन कार्य, हाई मास्ट लाइटिंग व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अंधेरा है, वहां हाई मास्ट लाइट अनिवार्य रूप से लगाई जाए। इसके साथ ही रुद्राक्ष के स्ट्रक्चर, थिएटर, ऐतिहासिक दीवार, ड्रेनेज, पाइपलाइन एवं अन्य निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया।


कलेक्टर गर्ग ने विशेष रूप से कहा कि पशुपतिनाथ लोक का एक-एक इंच सुंदर और आकर्षक दिखाई दे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने परिसर में पड़े अनुपयोगी सामान को तत्काल हटाने, केमिकल ड्राय का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा बिजली से संबंधित शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE