BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 4:06 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 32 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, जनसुनवाई में आवेदन एवं शिकायतों पर किया गंभीरतापूर्वक विचार, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 32 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदन एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया।


कलेक्टर अदिती गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ग्राम बैलारा निवासी जुझारलाल द्वारा रजिस्ट्री की भूमि पर कब्जा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह पिपलियामंडी निवासी शिवराज गुर्जर द्वारा दुकान सुपुर्दगी के संबंध में आवेदन दिया गया, जिस पर सीएमओ पिपलियामंडी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सुवासरा निवासी रामकन्याबाई द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सुवासरा को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE