BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 4:10 pm
KHABAR : मन से मंदसौर बना संवेदनशील सेतु, दानदाता के सहयोग से दिव्यांग देवेंद्र को मिली ई-ट्राईसाइकिल, कलेक्टर गर्ग की अनोखी पहल, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्थि बाधित दिव्यांग देवेंद्र चौहान को तुरंत ई-ट्राईसाइकिल प्रदान की। ई-ट्राईसाइकिल मिलने से देवेंद्र को आवागमन में होने वाली दैनिक परेशानियों से राहत मिलेगी और वे अधिक स्वावलंबी बन सकेंगे।


देवेंद्र चौहान, निवासी किला रोड मंदसौर, को दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने एवं दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने गत मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मन से मंदसौर वेबसाइट के माध्यम से ई-ट्राईसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन पर कलेक्टर गर्ग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।


कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई। मन से मंदसौर वेबसाइट के माध्यम से दानदाता डॉ. कुणाल राठौर ने दिव्यांग देवेंद्र चौहान को ई-ट्राईसाइकिल दान करने का निर्णय लिया, जिसे आज विधिवत रूप से प्रदान किया गया।


इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी उपसंचालक देवकुंवर सोलंकी भी उपस्थित रहीं। यह पहल प्रशासन, समाज और दानदाताओं के सहयोग से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का प्रेरक उदाहरण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE