BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 4:41 pm
KHABAR : मंदसौर में 11वीं की छात्रा ने खाया जहर, स्कूल में उल्टी होने पर हॉस्पिटल में भर्ती, अब हालत खतरे से बाहर, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के नगरी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में मंगलवार सुबह 11वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर बताया।


घटना नगरी के सांदीपनि स्कूल की है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा को अचानक उल्टियां होने लगीं। स्टाफ ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया। हालत गंभीर लगने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया।


स्कूल के शिक्षक शंकर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा को अचानक उल्टी होने लगी थी। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने क्या खाया था, इसकी स्पष्ट जानकारी डॉक्टर ही दे सकते हैं।


डॉक्टर बोले- छात्रा ने चूहा मारने की दवाई खाई थीं
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दिव्या गौर ने बताया कि किशोरी ने चूहा मारने की दवाई यानी रैट पॉइज का सेवन किया था। उन्होंने बताया कि छात्रा नगरी से रेफर होकर पहुंची और आते ही इलाज शुरू कर दिया गया।


डॉ. गौर के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से छात्रा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE