नीमच। कैबिनेट बैठक में आरोग्य तीर्थ मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माताजी में 30 बेड अस्पताल की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का हार्दिक आभार माना। विधायक दिलीप परिहार लगातार ही क्षेत्र में विकास के लिए प्रयासरत है, इसी कड़ी में आज महामाया भादवा माता के दरबार में आने वाले भक्तों के लिए 30 बिस्तर का एक अस्पताल की शुरुआत नीमच विधानसभा को मिली है।