BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 6:53 pm
NEWS : डा सेठिया ने दिये सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने के प्रस्ताव, प्रशिक्षण के लिए शिक्षा कोष के उपयोग की अनुमति देने की मांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व भाजपा ट्रस्ट विभाग के प्रदेश सह संयोजक  डा आई एम सेठिया ने मुख्यमंत्री निवास जयपुर में आयोजित जनप्रतिनिधियों और सहकारी बैंकों अध्यक्षों की बैठक में भाग लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड से मुलाकात कर सहकारी संस्था की मजबूती के लिए विशेष प्रस्ताव देते हुए बताया की सहकारी शिक्षा कोष में से विभागीय अनुमोदित प्रक्षिक्षण कार्यक्रम सहकारी संस्थाओं के स्वयं के स्तर पर आयोजित करने तथा सहकारी सम्मेलन में स्टाफ और सदस्यो की भागीदारी को भी प्रशिक्षण मानने के लिए मान्यता देने से प्रक्षिक्षित उर्जावान स्टाफ मिलने से संस्थाओं को मजबूती मिल सकेगी।


डा सेठिया ने अर्बन बैंको को आयकर मुक्ति की मांग के लिए प्रस्ताव को राजस्थान सरकार अनुमोदित कर केंद्र सरकार को प्रेषित करे  ताकि आगामी केंद्रीय बजट में सहकारी बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में आयकर से मुक्ति की घोषणा की जा सके।


डा सेठिया ने संस्था पंजीयन कानून के तहत सहकारी विभाग द्वारा पंजीकृत संस्थाओं को दुबारा देवस्थान में पंजीयन कराने की बाध्यता नही होने संबंधी अधिसूचना सहकारी विभाग द्वारा तत्काल जारी की जानी चाहिए ताकि आयकर विभाग द्वारा धारा 12 एए व धारा 80 जी के पंजीयन में खड़ी की जा रही तकनीकी बाधा का शीघ्र समाधान हो सके व सहकारी विभाग में पंजीकृत संस्थाओं को राहत प्रदान की जा सके।


बैठक के प्रथम सत्र में राजस्थान के सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को राहत प्रदान करने के लिए विशेष दिशा बोध सहित कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की। 


बैठक के पश्चात डा सेठिया ने उपमुख्यमंत्री डा प्रेमचंद बैरवा तथा सहकारिता मंत्री गोतम कुमार दक से उनके राजकीय निवास पर भेंट की। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्री लाल जाट तथा भीलवाड़ा अर्बन बैंक अध्यक्ष विवेकानंद पांडे भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE