शहर में बेहतर कानून व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग हेतु आमजनता से निरंतर रूप से आपसी सामन्जस्य स्थापित कर, पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, नगर रक्षा/सुरक्षा समिति पुलिस के एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए लगातार कार्य कर रही है। तराना पुलिस अन्तर्गत कार्य करने वाली नगर सुरक्षा समिति सदस्यों की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने व उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्या को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 04 जनवरी 2025 को थाना तराना परिसर में रखा गया।
इस अवसर पर वर्ष 2025 में विभिन्न कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजन में समिति के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन द्वारा प्रशंसा कर, उन्हें प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित भी किया गया। और वह इसी प्रकार तराना पुलिस के सजग प्रहरी के रूप में, कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहे, इसके लिये उनका उत्साहवर्धन कर, जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करने के लिये प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन भविष्य भास्कर, एसडीएम महोदय ब्रजेश सक्सेना, नायब तहसीलदार महोदय तराना टीना मालवीय, पत्रकार बंधु ग्राम रक्षा समिति के जिला संयोजक महेश तिलचौपे सहित रक्षा समिति के सदस्यगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।