नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी कि बुधवार 10 दिसंबर 2025 को एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 11 केवी संजीवनी फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

बिजली सप्लाई प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक बंद रहेगी। फीडर बंद रहने से गोमाबाई रोड, विकास नगर, 14/4 संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नं. 34, स्कीम नं. 36 ए, उत्कृष्ट स्कूल क्षेत्र, बोहरा कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी, आनंदधारा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
