पोलायकला। सांदीपनि विद्यालय पोलायकला में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेने वाले जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विवेक दुबे का समारोह पूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्व वर्षा कर दुबे का स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र द्वारा घोष से दुबे की अगवानी के बाद मंचासीन अतिथि के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इसके बाद विद्यालय प्राचार्य राजेश शर्मा के साथ स्टाफ के द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर दुबे का अभिनंदन किया इस अवसर पर दुबे ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने का संकल्प ले तभी मेरा आना सफल होगा पोलायकला का विद्यालय बहुत अच्छा है जिसका जिले के साथ प्रदेश में नाम चलता है और अगर यहां की बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राएं 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाते हैं तो यह विद्यालय के लिए बहुत ही गरिमा का विषय होगा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो ने दुबे जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जगत मे जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए दुबे ने शिक्षा के क्षेत्र मे जिले मे सहरानीय कार्य किया है आज उन्होंने अपनी स्वचेछा से सेवानिवृति ली है लेकिन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पूरे जिले के विधालयो मे शत प्रतिशत परिणाम के साथ छात्र छात्राओ को विद्यालयो मे समुचित व्यवस्था प्रदान की आज उसकी का परिणाम घरातल पर शिक्षा विभाग मे देखने को मिल रहा है इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विश्वास दिलाया कि इस बार का हमारा परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने की पूरी उम्मीद है इस अवसर पर समस्त स्टाफ छात्र छात्राए मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमल वर्मा ने किया।