गुना। जिले का आस्था केंद्र बजरंगगढ़ स्थित प्राचीन माँ बीस भुजा देवी मंदिर परिसर में एक शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू और पूरे सनातन समाज में आक्रोश है। मंदिर के हनुमान जी परिसर के ठीक सामने आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील हरकत करते हुए एक दंपति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिससे धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर के लोगों में भारी गुस्सा है। हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने इस घिनौनी हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्रवाई करने को जिला प्रशासन को कहां गया है अगर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो सनातन हिंदू समाज उग्र आंदोलन आंदोलन करेगा।