BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 3:27 pm
KHABAR : कसरावद में आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर नाराज़गी, हितग्राहियों ने जताई आपत्ति, हितग्राही पहुंचे पट्टे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद नगर में चल रहे आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। नगरवासियों का आरोप है कि सर्वे टीम द्वारा कई स्थानों पर सही विधि-विधान से सर्वे नहीं किया जा रहा, जिसके चलते वास्तविक हितग्राहियों के छूटने की आशंका गहराती जा रही है। नगर के निवासी का कहना है कि जिन मकानों की दीवारें कच्ची हैं या केवल बारिश से बचाव के लिए हल्का प्लास्टर/चूना लगाया गया है, उन्हें टीम द्वारा पक्का मकान मानकर सर्वे से बाहर किया जा रहा है। 


नागरिकों ने बताया कि उन्होंने स्थिति भी समझाई, लेकिन उनकी आपत्तियों पर संतोषजनक ध्यान नहीं दिया गया।लोगों का कहना है कि मात्र थोड़े से प्लास्टर के आधार पर मकान को पक्का मानना, गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को लाभ से वंचित कर देगा। इसी को लेकर नाराज़ नागरिकों ने एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्वे टीम को निर्देश देकर पुनः सही और पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाएगा, ताकि कोई भी वास्तविक हितग्राही सूची से न छूटे और सभी कच्चे मकानों के पात्र परिवारों को न्याय मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE