BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 3:39 pm
KHABAR : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में मंदसौर जिला राज्य स्तर पर अग्रणी, कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम अंतर्गत जिला मंदसौर ने प्रति माह लक्षित पशु संख्या के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रगति करते हुए राज्य स्तर पर अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा माह अक्टूबर-नवम्बर की समीक्षा में राज्य के प्रथम दस जिलों में मंदसौर जिले के चार कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को सराहनीय बताया गया। जिले के श्यामलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, दिलीप कुमावत एवं जुझारलाल मालवीय द्वारा अधिकतम संख्या में सफल कृत्रिम गर्भाधान किए जाने पर राज्य स्तर से इनके कार्य की सराहना की गई। प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार कलेक्टर अदिती गर्ग के माध्यम से चारों कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जिले की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE