नीमच। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुरा पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 115(2), 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी अर्जुन पिता समरथ बंजारा 20), निवासी ब्रह्मपुरा को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक परमानंद गिरवाल, आरक्षक विजय बारीवाल, मुकेश मछार और सोनू की विशेष भूमिका रही। एसपी जायसवाल ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।