BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 4:50 pm
NEWS : मुख्यमंत्री भजनलाल के चित्तौड़गढ़ दौरे की तैयारी शुरू, कलेक्टर-एसपी ने भूमिपूजन स्थल का लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 दिसम्बर को चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में फर्टीलाइजर प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उनके साथ जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों तेज हो गई हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, मंच निर्माण और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

गंगरार थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान जिंक में नए संयंत्र फर्टिलाइजर प्लांट का 12 दिसम्बर को होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, रूट लाइनिंग आदि स्थलों का जिला कलेक्टर आलोक रंजन व पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, एसडीएम गंगरार, डीएसपी गंगरार, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़, एसएचओ गंगरार, चंदेरिया आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आगमन और प्रस्थान मार्गाे, वीआईपी गैलेरी, हेलिपैड, आमजन की उपस्थिति से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर सतर्क निगाह रखी जाये।

हेलीपैड का निरीक्षणरू सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर-
कलेक्टर-एसपी ने हेलीपैड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, उन्होंने पुलिस और प्रोटोकॉल टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा पर चर्चा की। हेलीपैड के आसपास की बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण योजना और वीआईपी मूवमेंट रूट की जांच की गई। 

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था कहीं भी ढीली न पड़े, सभी प्रवेश-द्वारों पर प्रशिक्षित पुलिस बल तैनात हो. साथ ही फायर ब्रिगेड को भी कार्यक्रम स्थल पर स्टैंडबाय रहने को कहा गया. एसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन और वापसी के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित रहना चाहिए. इसके लिए पुलिस विभाग ने यातायात योजना तैयार की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE