चित्तौड़गढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूंगला जिला चित्तौड़गढ में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सुनील कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूंगला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेन्द्र चौधरी द्वारा सभी अतिथिगण का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष बार एसोसियेशन डूंगला के अधिवक्ता दुर्गेश कुमार जोशी ने द्वारा निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, समान कार्य के समान का वेतन अधिकार, कामकाजी महिलाओं का यौन उत्पीडन से सरंक्षण, त्वरित विचारण का अधिकार, पीने के लिए पानी का प्राप्त करने का अधिकार, पर्यावरण सरंक्षण का अधिकार, चिकित्सा सुविधा का अधिकार, प्रेस स्वतंत्रता का अधिकार इत्यादि की कानूनी जानकारी एवं बाल विवाह के दुष्परिणाम, गुड टच, बेड टच जानकारी, बाल पीड़ित अपराधों से संबंधित जानकारी देकर कविता पाठ करते हुए बालिकाओं को जागरूक किया।
इसके बाद विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं एवं अध्यापकगण को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील कुमार गोयल द्वारा मानवाधिकार दिवस की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनओ की जानकारी प्रदान की गई एवं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किस प्रकार पीड़ित पक्ष में सहयोग प्रदान करती है इसके बारे मे भी बालिकाओ को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सचिव द्वारा ‘‘न्याय आपके द्वार’’ अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा गुड टच व बेड टच की जानकारी प्रदान करते हुए विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। आयुषी गहलोत एवं प्रशिक्षु विधि विद्यार्थी द्वारा भी महिलाओं एवं कानूनी अधिकार की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन करते हुए आशा दक पूर्व प्रधानाचार्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर न्यायालय से मोतीलाल मीणा, पैरालीगल वॉलेन्टियर संजया रेगर, कृष्णा जोशी, रेखा लौहार सहित अध्यापकगण, विद्यालय के अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे।