देवास। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागली की महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
फरियादी प्रीतेश तवर, जो परियोजना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर है, जिससे परियोजना अधिकारी राम प्रवेश तिवारी द्वारा नौकरी जारी रखने के बदले दो माह की सैलरी के बराबर 18,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
फरियादी पहले ही 4,000 रुपये रिश्वत के रूप में दे चुका था, इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त डिएसपी दिनेश पटेल सहित पुरी टीम ने आज 5,000 रुपये की और रिश्वत लेते ही अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया- “शिकायत की पुष्टि के बाद आज आरोपी अधिकारी को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।” अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।