नीमच। क्षेत्र में समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में लगातार अहम योगदान देने वाले एवं एस आर कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेश तिवारी को अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी के मार्गदर्शन में यह आदेश जारी किया गया। धर्मेश तिवारी को प्रदेश का कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और युवा नेतृत्व के प्रति घर समर्पण को दर्शाता है। धर्मेश तिवारी के द्वारा ही नीमच जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एस आर कॉलेज के रूप में संचालन हो रहा है जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिल रहा है तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ रहा है।